गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी रामोत्सव की छटा

  • गुरुवार को पर्यटन मंत्री करेंगे महोत्सव का शुभारंभ,
  • शनिवार को औपचारिक समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी

गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामोत्सव की छटा, कल (11 जनवरी) से होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी दिखेगी। मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अधिकांश प्रस्तुतियां भगवान श्रीराम पर केंद्रित नजर आएंगी। महोत्सव का उद्घाटन कल गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे जबकि शनिवार (13 जनवरी) को इसके औपचारिक समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

22 जनवरी को अयोध्या के नव्य-भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीरामोत्सव का उल्लास पूरे देश में छाया हुआ है। श्रीराम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाली गोरक्षपीठ की धरा पर तो इस उल्लास के रंग और चटक हो रहे हैं। गोरखपुर के सांसद और मशहूर सिने स्टार रविकिशन शुक्ल का कहना है कि गोरखपुर महोत्सव का आयोजन भी इसी राममय समय में हो रहा है।

ऐसे में चंपा देवी पार्क मैदान में हो रहा यह महोत्सव ज्ञान, मनोरंजन के साथ रामोत्सव के रंग में भी सराबोर होने जा रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के इतिहास पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठ की भूमिका भी स्वाभाविक रूप से नजर आएगी। चूंकि इस समय पूरे देश में श्रीराम पर आधारित गानों, भजनों की धूम मची हुई है, लिहाजा गोरखपुर महोत्सव में भी स्थानीय से लेकर विख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां राममय ही रहने की उम्मीद है। पहले दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक ‘राम की लीला’ और ‘लोकनायक तुलसीदास’ का मंचन भी श्रीराम के रंग में रंगा होगा।

गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन के कार्यक्रम

  • पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन : पूर्वाह्न 11 बजे।
  • शिंजिनी कुलकर्णी का शास्त्रीय नृत्य : दोपहर 1 बजे।
  • सबरंग : अपराह्न 2:30 बजे से 6 बजे तक।
  • सुरभि सिंह का सूफी शास्त्रीय नृत्य : शाम 6 से 7 बजे तक।
  • बी प्राक का बॉलीवुड नाईट : शाम 7 बजे से।
  • ये सभी कार्यक्रम महोत्सव के मुख्य मंच, चंपा देवी पार्क मैदान में होंगे
  • नाटक लोकनायक तुलसीदास : शाम 5 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।
  • नाटक राम की लीला : शाम 6 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।

Purvanchal

नौतनवां में भव्य खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन

मकर संक्रांति पर्व आपसी भाईचारा और एकता का देता है संदेश : बृजेश मणि त्रिपाठी  सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है खिचड़ी का महा पर्व : राकेश कुमार  उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज नौतनवां नगर के अटल चौक एवं गांधी चौक पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि […]

Read More
Purvanchal

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर CM योगी ने की लोकमंगल की कामना

मकर संक्रांति-खिचड़ी पर्व तथा प्रयागराज महाकुंभ पर  योगी ने दीं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर/महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार शिवावतार महायोगी गोरखनाथ को विधि-विधान से आस्था की पवित्र […]

Read More
Purvanchal

छि..छिः इतना घिनौना कार्य कैसे कर सकता है कोई पिता, गिरफ्तार

देवरिया ज़िले की इस घटना के बाद अब आप भी हो जाओगे सजग अफसोसजनकः गोंद में खिलाने वाला पिता कैसे बन सकता है इतना बड़ा हवशी गोरखपुर। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो यह ख़बर ज़रूर शेयर करें। यह ख़बर सुनकर आप दंग रह जाएँगे। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ […]

Read More