खुशबू के कथक और मिश्र की थाप ने खूब जमाया रंग

  • निराली की राग और अलका के तार ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • IPAF के कार्यक्रम में दर्शकों की मस्ती के बीच बना संगीत का माहौल

नया लुक संवाददाता

मुंबई की शाम। जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर का प्रांगण। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हों तो कौन है, जो खो नहीं जाएगा। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला इंटरनेशनल परफोर्मेंस आर्ट्स फेस्टिवल मुंबई में। यहां उपस्थित कलाकारों ने ऐसी शमां बांधी कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम वोकल सिंगर निराली कार्तिक की सुमधुर आवाज से संगीतमय हो गया।

उनकी सुमधुर आवाज सुनकर कुछ देर सन्नाटा पसर गया, लेकिन जब उन्होंने कृष्ण के बड़े रूप कर वर्णन किया तो मंत्रमुग्ध श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कुछ देर तक नया रोमांच भर दिया।गौरतलब है कि निराली कार्तिक ताजमहल चाय की ब्रांड एंबेसडर हैं।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

उस पर तेज थाप तब आई जब कथक नृत्य पर उज्जैन की छात्राओं ने जबरदस्त परफोर्मेंस किया। लेकिन स्टेज तब सजा जब उज्जैन से आई कथक में P.Hd डॉ खुशबू पांचाल अपने साथियों संग लाइव परफॉर्मेंस के लिए आईं।

खुशबू ने अपने नृत्य से वहां सभी दर्शकों का मन मोह लिया। करीब आधे घंटे चले उनके कार्यक्रम को वहां उपस्थित सभी दर्शकों ने खूब आनंद लिया। खुशबू के साथ तबले पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित कालीनाथ मिश्र थे।

वहीं सितार पर अलका गुर्जर तथा माहौल को अपने सुरों में साधा वैभव मार्कण्ड ने। विश्व प्रसिद्ध टीम हो और लाइव परफोर्मेंस तो लोग टकटकी लगाकर न देखें ऐसा कैसे हो सकता है।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

खुशबू के कदमों की थिरकन और दर्शकों की तालियों का ऐसा मिलन हुआ कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में ओडिसी नृत्य ने सभी का मन मोहा।

रामेंदर खुराना के नृत्य ने मुंबई में भुवनेश्वर जैसा माहौल बना दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ सोमा घोष उपस्थित थी।

उनके साथ बतौर विशिष्ट अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के पटेल, इंडिया चैनल के चीफ एडिटर भौमेंद्र शुक्ल, रियल सिक्योरिटी के सीईओ तरुण पांडे, बॉम्बे टॉकीज के निदेशक अर्पित दुबे और IPAF के अध्यक्ष श्याम पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मशहूर नृत्यांगना अर्पणा राव ने किया। इस कार्यक्रम में बिजनेस टाइकून राजेश दुबे के साथ साथ हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कुशल संपादन में खुशी चौहान की जबरदस्त मेहनत देखने को मिली।

homeslider Jharkhand

तीन माह से लापता युवक का कंकाल कई टुकड़ों में बरामद, हत्यारा गिरफ्तार

नया लुक ब्यूरो रांची/रामगढ़। पुलिस ने रामगढ़ शहर के शिबू कॉलोनी नेहरू रोड से तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद किया है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने शव के टुकड़े हत्यारे के घर के समीप से ही बरामद किया। पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले […]

Read More
homeslider National

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम…’ NDA की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी का बड़ा बयान

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने इस जीत को केरल की राजनीति के लिए एक “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए तिरुवनंतपुरम की जनता का खुले दिल से आभार […]

Read More
homeslider Uttarakhand

देहरादून में धरना-प्रदर्शन और रैली पर पुलिस ने लगाई रोक

नया लुक ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन ने शहर में बढ़ते टूरिस्ट सीजन, ट्रैफिक दबाव और विवाह समारोहों की संख्या को देखते हुए रैली, विरोध प्रदर्शन और बड़े सार्वजनिक जमावड़ों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।शहर में बढ़ते पर्यटन सीजन और विवाह समारोहों के कारण देहरादून पुलिस ने रैलियों व […]

Read More