इतनी धूमधाम से निकली जीवन की अंतिम बारात, देखने वालों ने दांतों तले दबा ली उंगली

  • इतने धूमधाम से निकली शवयात्रा की देखने वाले रह गए दंग
  • सुल्तानपुर की यह शवयात्रा बनी देश में चर्चा का विषय, जाने कैसे हुआ ब्रह्मभोज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से अंतिम संस्कार का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस अंतिम संस्कार का वीडियो जब लोगों के सामने आया तो यह समाज में चर्चा का विषय बन गया। बेटे ने अपने 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता के अंतिम संस्कार के समय वह सब किया ,जो एक शादी समारोह में किया जाता है। अंतिम संस्कार करने वाले बेटे श्री राम ने इस बारे में कटु सत्य समाज के सामने रखकर एक मिशाल पेश की है ,जिसकी हरा तरफ चर्चा हो रही है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर मोहल्ले का है। यहां के निवासी रामकिशोर मिश्रा का करीब 20 दिन पहले निधन हो गया था। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। ढोल- नगाड़ों के बीच साथियों संग नाचते गाते पिता की अर्थी को श्मशान घाट तक ले गए। पिता की अर्थी पर उसी तरह नोट लुटाए, जिस तरह कोई आम आदमी शादी-विवाह की खुशी में नोट लुटाता है। खुश होकर विधि विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।

इसके बाद तेरह दिनों तक विधि विधान से क्रिया-कर्म संपन्न किए। यही नहीं तेरहवीं के दिन किसी शादी कार्यक्रम की तरह ही डीजे बजवाया। डीजे में नाचते गाते, खुशियां मनाते लोगों को भोज में खाना खिलाया। यानी पिता के गोलोकवासी होने पर उनके अंतिम क्रिया कर्मों को किसी शादी विवाह की तरह संपन्न किया। इसके पीछे श्रीराम के क्या विचार थे, इस पर उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार से जो विदा होता है, वह दोबारा यहां नहीं आता। मेरे पिता गोलोक धाम को पधारे हैं। उनकी यह अंतिम बरात थी। अब उन्हें यहां दोबारा नहीं आना। इसलिए उन्हें रोकर नहीं बल्कि हंसते गाते हुए विदा किया है। बेटे श्रीराम ने कहा कि लोग स्वार्थ के वश में होकर अपनों के जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। जो सिर्फ एक दिखावा होता है। उनका मानना है कि किसी को भी रोते हुए इस संसार से विदा नहीं करना चाहिए। रोने से जाने वाली की आत्मा को दुख होता है।

homeslider Politics Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप: वोटर लिस्ट SIR के नाम पर ‘छिपा NRC

लखनऊ |  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस प्रक्रिया को “छिपा हुआ NRC” करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके ज़रिए सरकार विपक्ष […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष!

केंद्रीय नेतृत्व ने 2027 में अखिलेश यादव को रोकने के साथ योगी को भी घेरने की कोशिश की! मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिये पंकज चौधरी का नाम आगे कर केंद्र ने 2027 में अखिलेश यादव के पीडीए को कड़ी टक्कर देने के साथ योगी की घेराबंदी का संकेत दिया है। उत्तर प्रदेश […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बायोमेट्रिक जांच से लाखों संदिग्ध घुसपैठियों पर शिकंजा कसा

भारत सरकार के सामने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के रूप में देश में घुसपैठ करने वाले लोगों की समस्या एक जटिल और संवेदनशील चुनौती बन चुकी है। ये घुसपैठिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और यहां तक कि पासपोर्ट तक प्राप्त कर चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया […]

Read More