पत्रकार मनीष कश्यप नौ महीने बाद पटना की बेऊर जेल से रिहा,

  • निकलते ही बोले- बिहार में कंस की सरकार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को नौ महीने बाद जेल से आज रिहा किया गया है। मनीष कश्यप पटना की बेऊर जेल में बंद थे। यहां मनीष की रिहाई से पहले बड़ी संख्या में मनीष के समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने मनीष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनीष ने जेल से बाहर आते ही बिहार सरकार पर निशाना साधा। आज पटना हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद बिहार के यूट्यूबर मनीष को रिहा कर दिया गया है।

बता दें कि मनीष को बिहार की बेऊर जेल में रखा गया था। नौ महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली है। मनीष को पहले तमिलनाडु ले जाया जाना था, मगर, पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में ही रखा गया। मनीष  पटना की बेऊर जेल से निकलते ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों से घिर गए। इस दौरान मनीष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा पत्रकारों से बातचीत में मनीष ने कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। मनीष ने कहा कि मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची गई थी। इसी वजह से मैं नौ महीने जेल में रहा। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने भी जेल में जन्म लिया था। बिहार में बहुत सारे कंस हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की थी।

मनीष ने कहा कि ये सजा मुझे कोर्ट ने नहीं, नेताओं ने दी थी। मुझ पर एनएसए तक लगा दिया गया था, जिसे कोर्ट ने हटा दिया। मनीष ने कहा कि ये जो भीड़ मौजूद है, मैं इनकी आंखों की उम्मीद पूरी करूंगा। जो भी मेरे भाग्य में होगा, वो होगा।‌ मनीष ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अगर भाग्य में होगा तो मैं इन लोगों के बीच में पत्रकारिता करूंगा। मुझे बिहार को बदलना है।

Bihar

बिहार में ढहती बुनियादी संरचना के बरक्स पानी में डूब रहे पुल:

रंजन कुमार सिंह  बिहार। बिहार की नदियों की दिशा लगातार बदल रही है, बुरे हालात, दूरदर्शी चाकचौबंद योजनाओं का अभाव और कुप्रबंधन के कारण पुल डूब रहे हैं। जून 2020 से बिहार में बहुत कुछ हुआ है। एक महामारी आई और चली गई। राजनीतिक निष्ठाएं बदल गईं। नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए। फिर […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More