इंडोनेशिया के स्मेल्टर भट्ठी में विस्फोट से 12 लोगों की मौत , 39 घायल

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार तड़के एक चीनी-वित्त पोषित निकल-प्रसंस्करण संयंत्र में विस्फोट से 12 लोगों की मौत हो गयी और 39 घायल हो गए। औद्योगिक पार्क के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संयंत्र के अधिकारी डेडी कुर्नियावान ने कहा कि विस्फोट मध्य सुलावेसी प्रांत में स्थित मोरोवाली औद्योगिक पार्क में पीटी इंडोनेशिया त्सिंगशान स्टेनलेस स्टील के स्वामित्व वाले संयंत्र में आज तड़के करीब 05:30 बजे के आसपास हुआ। घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। मामूली और गंभीर रूप से घायल 39 लोग हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान में कहा गया कि मृतकों में सात इंडोनेशियाई और पांच अन्य विदेशी कर्मचारी हैं। अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए खुलासा किया कि विस्फोट एक भट्टी पर मरम्मत कार्य के दौरान हुआ जब एक ज्वलनशील तरल पदार्थ में आग लग गई और उसके बाद हुए विस्फोट के कारण पास के ऑक्सीजन टैंक भी फट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More