उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार देर रात एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती ने गुरुवार को बताया कि थाना नवाबगंज के आनापुर क्षेत्र में पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के खदेड़ने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरायानी के तौर पर की गयी है। पुलिस ने मौके पर एक पिस्टल, दो कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त किया। घायल को पुलिस ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौरतलब है कि बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे नफीस बिरयानी पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में ईट ऑन बिरयानी रेस्टोरेंट चलाता था। उमेश पाल हत्याकांड में इसका नाम आने के बाद पुलिस ने इसके रेस्टोरेंट को नष्ट कर दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार नफीस माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ का मित्र था और उसकी क्रेटा कार का इस्तेमाल उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या में इस्तेमाल की गयी थी। हत्या के दूसरे दिन 25 फरवरी को पुलिस ने कार को अतीक के मकान के पास से बरामद किया था। इसी कार पर अतीक का बेटा असद अपने साथियों के साथ सवार होकर धूमनगंज के सुलेमसराय में हत्याकांड को अंजाम देने पहुंचा था। (वार्ता)

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More