जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ सुनवाई आंध्र प्रदेश से बाहर करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के एक मुकदमे की सुनवाई हैदराबाद से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति  SVN भट्टी की पीठ ने YSR कांग्रेस सांसद रघु रामकृष्ण राजू द्वारा पार्टी के अध्यक्ष रेड्डी के खिलाफ दायर याचिका पर आरोपी के अलावा CBI से जवाब तलब किया। पीठ ने CBI से यह भी बताने को कहा कि मुकदमे में देरी क्यों हो रही है।

याचिकाकर्ता राजू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई हैदराबाद से बाहर, खासकर दिल्ली में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। वकील बालाजी श्रीनिवासन के माध्यम से दायर याचिका में तर्क दिया गया कि आरोपपत्र दाखिल करने के बाद रेड्डी ने “चतुराई से संबंधित कंपनियों के प्रमुख प्रबंधन पदों से खुद को दूर करने की कोशिश की है। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रेड्डी ने पर्दे के पीछे से उक्त कंपनियों पर नियंत्रण और प्रबंधन जारी रखा।

याचिका में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान मामले में मुकदमा 10 साल से अधिक समय से चल रहा है। इस मामले में आरोप भी तय नहीं किए गए हैं, जिससे अभियोजन और न्यायिक कार्यवाही में पक्षपात की स्पष्ट तौर आशंका पैदा हो गई है। याचिका में कहा गया है, “चौंकाने वाली बात यह है कि न्यायिक प्रक्रिया के इस दुरुपयोग पर CBI और प्रवर्तन निदेशालय भी चुप (और शायद लापरवाह भी) नजर आ रही हैं। उन्हें शायद आपराधिक मुकदमों की कार्यवाही में कोई वास्तविक दिलचस्पी नहीं हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More