पैसे से चुनाव जीतने की बात करने वाले भाजपा नेताओं पर हो कार्रवाई: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के जो नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है इसलिए उसके नेता, जनता को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर भाजपा को ज्यादा वोट पड़ेगा, उनके बूथ प्रभारियों को 25 लाख रुपए देंगे। एक अन्य वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ये कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा उस बूथ के प्रभारी को मैं 51 हजार रुपए ईनाम दूंगा। यहां एक सवाल ये भी उठता है कि भाजपा के इन नेताओं के पास बूथ प्रभारियों को देने के लिए इतने पैसे कहां से आए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को लाखों रुपए देने की बात जब सामने आई, तो इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग से की गई। चुनाव आयोग ने इसकी जांच कर गोविंद सिंह राजपूत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार में जो मंत्री तथा भाजपा नेता पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। राजपूत पैसा देकर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं इसलिए उनको तुरंत बर्खास्त कर चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी जवाब मांगा है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More