सुरक्षित नहीं फरेंदा के जंगल क्षेत्र  की यात्रा

  • अपराधियों  के लिए सुरक्षित जोन साबित हो रहा वन क्षेत्र

अमित मोहन श्रीवास्तव

फरेंदा। बृजमानगंज जंगल क्षेत्र छिनैती ,लूट और हत्या के साथ लकड़ी तस्करी व पशु तस्करी का हब बन गया है। आये दिन अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए लेहड़ा फरेंदा जंगल का ही सहारा लेते है। पुलिस प्रशासन और वन प्रशासन की ढिलाई से वारदातों का सिलसिला नही रुक रही है। दिनांक 10 अक्टूवर को सुबह आठ बजे फरेंदा बृजमंनगज मार्ग पर मा समय स्थान के पास पहले हुई लूट व फायरिंग की घटना ने पुनः क़ानून व्यवस्था की कलई खोल दी है मंगलवार की घटना से यह भी साबित होता है। की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी इस जंगल क्षेत्र को अपने लिए काफ़ी सुगम मानते है और सैकड़ो मिल चले आते है।

10 अक्टूबर को घटी घटना का भी अभी खुलासा बही हुआ है। वैसे तो बिगत 15 वर्षो मे यहाँ सैकड़ो की संख्या ने वारदात हुए है, जिसमे बहुतो का खुलासा नहीं हो पाया है। वर्ष 2023 के जुलाई में लेहड़ा जंगल एक महिला की लाश मिली थी महिला के कपड़े फटे हुए थे। वर्ष 2023 के जून माह में लेहड़ा जंगल मे एक व्यक्ति की हत्या करके शव फेकी गयी थी शव झुलसे हुए हालत में थी।

वर्ष 2020 में पशुतस्कर पिकअप लेहड़ा फरेंदा जंगल की तरफ से जा रहे थे पुलिस की PRB  वाहन को गौ वंशीय पशुओं से लदी पिकअप ने रोकने का प्रयास करने पर ठोकर मार दिया था। साथ ही सड़क के किनारे एक गुमटी से टकराकर  फरार हो गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। वर्ष 2018 के सितम्बर माह में लेहड़ा फरेंदा जंगल के समयमता मंदिर के पहले गोरखपुर के व्यक्ति की बाइक और मोबाइल छीन कर बदमाश जंगल मे फरार हो गए थे।

वर्ष 2018 के अक्टूबर माह में लेहड़ा के एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये चुराकर उचक्के जंगल मे फरार हो गए थे। लेहड़ा फरेंदा जंगल मे लूट की घटना को लेकर पुलिस एलर्ट हो गयी है लेकिन अभी घटना को अंजाम देने वालों तक नही पहुंच पाई है। 2016 मे लेहरा मंदिर परिसर के पास 15 दिनों के अंतराल पर देर शाम को दो हत्या हुई। बृजमनगंज SO श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह गोरखपुर के युवक के साथ लूट की घटना में बदमाशों की तलाश सक्रियता से की जा रही है।

Purvanchal

बोले MLC- तकनीकी शिक्षा के जरिए अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं छात्र

लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी – ध्रुव त्रिपाठी शिक्षक विधायक छात्र टेबलेट का प्रयोग सिर्फ ज्ञानार्जन के लिए करें – डॉ बलराम भट्ट प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय फरेंदा महराजगंज। आज की तकनीकी क्रांति के युग में युवाओं को तकनीकी रूप से […]

Read More
Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More