वियतनाम में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों, धान और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही मुर्गियां और मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं। (वार्ता)

International

भारत सरकार की पहली प्राथमिकता है नेपाल का विकास-नवीन श्रीवास्तव नेपाल में भारतीय राजदूत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू/ महराजगंज । काठमांडू में भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के अर्थ मंत्रालय ने एक परियोजना पोर्टफोलियो कार्य सम्पादन समीक्षा बैठक आयोजित की। भारतीय टीम का नेतृत्व नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया, जबकि नेपाली टीम का नेतृत्व नेपाल सरकार के वित्त मंत्री डॉ प्रकाश शरण महत ने किया। बैठक […]

Read More
International

सरहद पर टहल रहे हैं चीनी घुसपैठिए, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

भारत-नेपाल सीमा पर आखिर क्यों पगडंडियों के रास्ते बेखौफ घूम रहे हैं चीनी नागरिक? बीते 14 नवंबर को बंगाल के पानी टंकी से तीन चीनी नागरिक घुसपैठ करते हुए थे गिरफ्तार चीनी नागरिकों को खनुआ बार्डर पर पहुंचाने वाला कोन ? उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज ।  नेपाल से सटे भारत के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के […]

Read More
Entertainment homeslider International

नेपाल मेरी जन्म भूमि है मुझे इस पर पूरा गर्व-प्रीति पासवान भोजपुरी गायिका नेपाल

प्रीति पासवान का प्रोग्राम देखने के लिए महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़,आयोजक हुए गदगद उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिला अंतर्गत भैरहवा कस्बे के अंचलपुर में लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव कार्यक्रम के आठवें दिन नेपाल की राष्ट्रीय कलाकार भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रीति पासवान एक साक्षात्कार में बताया कि […]

Read More