लापरवाह पुलिस कर्मी हुए बर्खास्त

  • पेशी के दौरान भागे थे बदमाश
  • फरार बंदी अभी पुलिस की पकड़ से दूर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस आलाधिकारियों के तमाम कोशिशों के बावजूद मातहत लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झांसी का प्रकाश में आया, जहां पेशी पर आए तीन बंदियों के फरार होने के मामले अफसरों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सब इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। सनद रहे कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते दिनों रेलवे कोर्ट की पेशी पर आए सात बंदियों में से तीन बंदी वैन से कूदकर भाग निकले थे। यह घटना पुलिस अधिकारियों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। इस मामले में DIG  रेंज झांसी जोगेन्द्र कुमार व SSP  राजेश एस. ने पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर लापरवाही बरतने वाले तीन दरोगा सहित आठ पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

सनद रहे है कि 19 सितंबर को जिला जेल झाँसी से चोरी और डकैती के मामलों में शामिल सात बंदियों को रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां उनकी सुरक्षा में चार सब इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित बारह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बताया जा रहा है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के चलते मध्य प्रदेश निवासी बृजेन्द्र, शैलेन्द्र और गया प्रसाद नाम के तीन कैदी पुलिस वैन से कूदकर भाग गए थे। बंदियों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस मामले में आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और हाल ही में उन्हें दोषी पाया गया और निलंबित कर दिया गया था।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More