शनिवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सामान्य लाभ के योग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

 वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जो धन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज आपको अपने परिवार को भरपूर समय देना चाहिए। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क : आज आप यथार्थ में जिएं। दरअसल जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।

अमावस्या तिथि का महत्व जान हो जाएंगे हैरान

सिंह : आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है। आज मन में चंचलता बनी रहेगी।

कन्या : आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। आज आपके पास समय की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार को भी समय देना जरूरी है

तुला : शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन की शुरुआत अशुभ योग के साथ हो रही है। इसलिए दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो आपके भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक : आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। प्रसन्नता से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

मासिक शिवरात्रि आज है जानिए शुभ मुहूर्त व व्रत विधि और महत्‍व…

धनु : आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज प्रिय से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।

मकर : आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं।

कुम्भ : आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है।

मीन : आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं परिवार के साथ कहीं घूमने आप जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार आज और कल का दिन खास 12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज। 12 मई 2024 : मदर्स डे आज। 12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज। 12 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More