कावेरी विवाद : कर्नाटक के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं : दुरईमुरुगन

चेन्नई। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने कहा कि कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) के आदेशों के अनुसार पानी छोड़ने से इनकार करने के बाद कावेरी नदी जल विवाद पर कर्नाटक के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। उच्चतम न्यायालय हमारे लिए आखिरी सहारा है। दुरईमुरुगन ने कावेरी डेल्टा जिलों के किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेगी। कि CWRC के निर्देशों के अनुसार तमिलनाडु को प्रतिदिन 5,000 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड पानी छोड़ने से कर्नाटक के इनकार के बाद वे किसी भी तरह से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि मामला 21 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के सामने आएगा।

उन्होंने बुधवार को राज्य को पानी नहीं देने के कर्नाटक के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कल रात यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमें CWRC के निर्देश पर कर्नाटक सरकार की औपचारिक प्रतिक्रिया देखनी होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए अंतिम सहारा उच्चतम न्यायालय है जहां मामला 21 सितंबर को सुनवाई के लिए आएगा। उस समय तक हमें पता चल जाएगा कि कर्नाटक द्वारा क्या रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार निश्चित रूप से किसानों के लिए राहत सुनिश्चित करेगी। (वार्ता)

National

संकल्प से सिद्धि

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नरेंद्र मोदी का एक और संकल्प पूरा हुआ। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी नारी शक्ति वंदन संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ। सत्ताइस वर्षों का सपना साकार होगा। यह सही है कि अभी इसके क्रियान्वयन मे समय लगेगा। लेकिन इसका पहला और निर्णयक चरण पार कर लिया गया है। इस विधेयक पर […]

Read More
National

NIA ने पोंडी बम विस्फोट, हत्या मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ किया आरोप पत्र दाखिल

चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विल्लियानूर (पुडुचेरी) बम विस्फोट मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इस हत्याकांड में भाजपा के दो पदाधिकारियों की हत्या भी शामिल है। केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विल्लियानूर में स्थित एक बेकरी के सामने 26 मार्च को छह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सेंथिल कुमारन […]

Read More
National

तेलंगाना सरकार ने CMO व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को लोगों को समय-समय पर आधिकारिक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुए यहां ‘व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्हाट्सएप चैनल CMO से नागरिकों तक सूचना प्रसारित करेगा। यह चैनल लोगों […]

Read More