उच्च न्यायालय ने तेलंगाना में गडवाल विस का चुनाव किया रद्द

हैदराबाद। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को गडवाल विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक कृष्ण मोहन का चुनाव रद्द कर करते हुए सुश्री डीके अरुणा को गडवाल का विधायक घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति टी विनोद कुमार ने गलत हलफनामा दाखिल करने के कारण श्री कृष्ण मोहन रेड्डी का चुनाव रद्द कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने वर्ष 2018 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. अरूणा को गडवाल क्षेत्र का विधायक घोषित किया।

उन्होंने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और कृष्ण मोहन रेड्डी से करीब 30 हजारो वोटों से हार गईं। अदालत ने रेड्डी द्वारा अपने नामांकन के दौरान प्रस्तुत किए गए चुनावी हलफनामे को झूठा पाया, और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अनुसार उनके चुनाव को अवैध घोषित कर दिया। न्यायाधीश ने झूठा हलफनामा दायर करने के लिए रेड्डी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और सुश्री अरुणा द्वारा किए गए खर्च के लिए 50 हजार रुपये का भुगतान करने के भी निर्देश दिए।

गडवाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महबूबनगर जिले के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यह नगरकर्नूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि सुश्री अरुणा 2004, 2009 और 2014 में कांग्रेस से गडवाल निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक चुनी गईं। हालांकि, रेड्डी से हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और वर्ष 2019 में BJP में शामिल हो गईं और उस पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनायी गई। (वार्ता)

National

संकल्प से सिद्धि

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नरेंद्र मोदी का एक और संकल्प पूरा हुआ। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी नारी शक्ति वंदन संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ। सत्ताइस वर्षों का सपना साकार होगा। यह सही है कि अभी इसके क्रियान्वयन मे समय लगेगा। लेकिन इसका पहला और निर्णयक चरण पार कर लिया गया है। इस विधेयक पर […]

Read More
National

NIA ने पोंडी बम विस्फोट, हत्या मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ किया आरोप पत्र दाखिल

चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विल्लियानूर (पुडुचेरी) बम विस्फोट मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इस हत्याकांड में भाजपा के दो पदाधिकारियों की हत्या भी शामिल है। केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विल्लियानूर में स्थित एक बेकरी के सामने 26 मार्च को छह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सेंथिल कुमारन […]

Read More
National

तेलंगाना सरकार ने CMO व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को लोगों को समय-समय पर आधिकारिक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुए यहां ‘व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्हाट्सएप चैनल CMO से नागरिकों तक सूचना प्रसारित करेगा। यह चैनल लोगों […]

Read More