अनुपम खेर को पसंद आयी ओह माय गॉड

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर को ओह माय गॉड-दो बेहद पसंद आयी है। अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ ‘ओह माय गॉड-दो ‘ देखी। अनुपम खेर ने कहा फिल्म में कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है। यह एक शानदार फिल्म है। यह एक खूबसूरत फिल्म है, जिसमें एक अद्भुत सामाजिक संदेश है और यह आश्चर्यजनक रूप से मनोरंजक है। पंकज त्रिपाठी का काम बेहतरीन है, अक्षय कुमार शानदार हैं और पवन मल्होत्रा भी अच्छे हैं। फिल्म का ट्रीटमेंट बहुत अच्छा है। फिल्म का निर्देशन करने वाले अमित राय ने अच्छा काम किया है। यहां तक कि मेरी मां को भी फिल्म पसंद आई।

अनुपम खेर ने कहा, मुझे लगता है कि यह फिल्म आज के युवाओं और माता-पिता के लिए है। छोटे और बड़े शहर के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित है और इसे सहजता और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह जागरूकता जैसा लगता है। मुझे लगता है कि जो दर्शक सिनेमाघरों में आ रहे हैं, वे सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के लिए भी आ रहे हैं। ‘ओएमजी-दो ‘ के लिए वर्ड ऑफ माउथ बहुत मजबूत है और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More