पौधारोपण का कीर्तिमान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुजफ्फरनगर भ्रमण के दौरान शुकतीर्थ आश्रम में पीपल का पौधा रोपकर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारम्भ किया तथा पंचवटी वाटिका की स्थापना की। कहा कि आज शुकतीर्थ स्थल पर पतित पावनी मां गंगा की अविरल जलधारा का आगमन हो रहा है। पूज्य संतों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शुकतीर्थ पर माँ गंगा की पवित्र धारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी। वह सपना आज पूरा हो रहा है।

यह क्षेत्र भागवत भूमि है। यह सौभाग्य इस धरती को है कि महाराज शुकदेव के श्रीमुख से सबसे पहले महाराजा परीक्षित ने अपने मोक्ष के लिए इसी पावन धरती पर श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा को सुना था। तबसे यह अमर कथा इस सम्पूर्ण धरा के कोटि-कोटि मानवों के उद्धार का कार्य कर रही है। ऐसे शुकतीर्थ की भूमि पर वृक्षारोपण महाभियान के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। वृक्ष लगाने के साथ ही गौमाता को गुड़ खिलाने का अवसर प्राप्त हुआ।

शुकतीर्थ में 5,000 वर्ष पुराने अक्षय वट की छांव में आध्यात्मिक शांति मिलती है। 100 वर्ष पुराने वृक्षों के आस-पास चबूतरा बनाकर विरासत वृक्ष के रूप में मान्यता देकर संरक्षित किया जाना चाहिए।शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन से शुकतीर्थ के विकास के नए द्वार खुलेंगे। मुजफ्फरनगर के विकास से सम्बन्धित लगभग 242 करोड़ रुपये लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Raj Dharm UP

मोदी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। चंद्रयान की सफ़लता ने भारत का गौरव बढ़ाया। चंद्रमा पर शिव-शक्ति और तिरंगा नामकरण किया गया। अध्यक्ष के रूप में भारत ने जी 20 का अभूत पूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और विरासत […]

Read More
Raj Dharm UP

मोदी ने वाराणसी में किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 451 करोड़ रूपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर,कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ,BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी,सचिव जय शाह और राजीव शुक्ला समेत भारतीय क्रिकेट की कई जानी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पुस्तकों से मिली एकाग्रता देती है लक्ष्य साधने की प्रेरणा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । पुस्तकें गुरु की तरह हैं। पुस्तकें अच्छा रास्ता दिखाती हैं, ज्ञान देती हैं। मन एकाग्र करती हैं। नकारात्मक विचारों से सकारात्मक विचारों की ओर ले जाती हैं। मन एकाग्र हो तो हम लक्ष्य साध सकते हैं और पुस्तकों से मिली यही एकाग्रता हमें लक्ष्य साधने की प्रेरणा मिलती है।  उक्त उद्गार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश […]

Read More