केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी बाढ़ प्रभावित छह जिलों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी अपने छह कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने को लेकर शनिवार की शाम कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक कर छह जिले की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को सौंपी। इन मंत्रियों की अपने जिले में लोगों के लिए बने राहत शिविरों में खाना, पानी, बिजली व मेडिकल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी और उस जिले के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे।

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि केजरीवाल ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के अंदर उत्पन्न स्थिति के बारे में अलग-अलग विभागों से जानकारी ली और उस पर विस्तार से चर्चा की। दिल्ली सरकार ने छह जिलों में राहत शिविर लगाए हैं। मुख्यमंत्री छह जिलों की जिम्मेदारी अलग-अलग छह मंत्रियों में बांट दी है। अब जिले के संबंधित मंत्री की जिम्मेदारी होगी कि उस जिले में आने वाले सभी राहत शिविर और पुनर्वास के कैंप लगाए गए हैं, वहां सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने सभी शिविरों में लोगेां को रहने, खाने, पेयजल, बिजली और मेडिकल समेत सारी सुविधाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया है। सभी प्रशासनिक अफसरों को लिखित आदेश जारी किया जा रहा है। इन राहत शिविरों के मद्देनजर सभी संबंधित अफसर जिम्मेदार मंत्रियों को रिपोर्ट करेंगे। संबंधित मंत्री से ही आदेश लेंगे और उनके साथ सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों की कमान संभालने और काम पर लग जाने का निर्देश दिया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More