बिहार में लाठीचार्ज तानाशाही, निरंकुशता का उदाहरण : BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के पटना में में शिक्षक भर्ती, नौकरी का वादा, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठाचार्ज को आज़ाद भारत में तानाशाही एवं निरंकुशता का उदाहरण करार दिया है। BJP के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल बहुत ही दुखद घटना घटी है, ​जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों और किसानों के हक में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शांति मार्च किया गया। लेकिन पुलिस ने BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया और जहानाबाद जिले के BJP महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी।

राय ने कहा कि BJP ने बिहार के किसानों, शिक्षकों, मजदूरों और महिलाओं के हक के लिए बड़ी आहूति दी है। कल बिहार में BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ऐसा लाठी चार्ज किया जैसा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों ने किया था। बिहार में जंगल राज तीन का आगमन हुआ है। बिहार में कल जो बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया, वह आजाद भारत में निरंकुशता और तानाशाह का एक बड़ा गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कुशासन और गलत कामों से लोग गुस्से में हैं। कल पटना की सड़कों पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है। लेकिन पटना में जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर लाठी चार्ज, छात्रों पर लाठी चार्ज, महिलाओं पर लाठी चार्ज…यह दशार्ता है कि बिहार की नीतीश कुमार और तेजस्वी सरकार अंग्रेजों की तरह अपने विरोधियों को कुचलने की साजिश कर रही है।

बिहार प्रदेश BJP अध्यक्ष रह चुके राय ने कहा कि जब आपातकाल में कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही थी और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे, तब सरकार ने जिस प्रकार से बर्बरता पूर्ण लाठियां चलवाई थीं, उसी प्रकार से कल बिहार में जनता के हक में आवाज उठाने पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई गईं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More