महिला की बेरहमी से हत्या

  • बंथरा क्षेत्र के अमावा जंगल में मिला शव
  • किसी धारदार हथियार से वार करने के मिले निशान
  • दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका

ए अहमद सौदागर


लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में नौ साल के भीतर हुए संगीन वारदात के बाद भले ही महिलाओं के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन राजधानी में सोमवार को ऐसे ही एक दुस्साहसिक कांड ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। बंथरा क्षेत्र में जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुस्त-दुरुस्त होने का दावा कर रही थी कि इसी थानाक्षेत्र के अमावा जंगल में दरिंदगी की हर हद पार कर दी गई। वहां एक महिला की ख़ून से लथपथ लाश पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, इससे आशंका जताई जा रही कि कातिलों ने किसी धारदार हथियार से कत्ल कर शव को यहां फेंक कर भाग निकले। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
महिला कहां की रहने वाली है पुलिस इसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंथरा थानाक्षेत्र के अमावा जंगल में सोमवार को एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। महिला का खून से सना शव पड़ा था। महिला ने लाल रंग की कुर्ती और ग्रे कलर का पायजामा पहन रखी थी। जंगल में जानवर चराने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि महिला की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Central UP

क्षत्रिय संगठन हुए एकजुट

यूपी क्षत्रिय समन्वय समिति का किया गठन प्रदीप सिंह बब्बू बने संयोजक लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने बैठक कर ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति’ का गठन किया। समिति का प्रदेश संयोजक सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह बब्बू को चुना गया। प्रदेश में क्षत्रिय हितों के मुद्दों पर […]

Read More
Central UP

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता रैली

लखनऊ।  महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज NSS इकाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रो. कौर ने स्वच्छता पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और छात्रों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के […]

Read More
Central UP

निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट धंसी

मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक ज़ख़्मी ए अहमद सौदागर राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर 11 में गुरुवार की देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंस गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे […]

Read More