तीस हजारी न्यायालय में दो वकीलों के गुटों में बहसबाजी के दौरान गोलीबारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी न्यायालय में बुधवार को दो वकीलों के गुटों के बीच किसी मुद्दे पर बहस होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आयी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर सब्जी मंडी में गोलीबारी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो अलग-अलग गुटों द्वारा हवा में गोलियां चलाई गईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वकीलों दो गुटो में कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हुई और बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चला दीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति हवा में गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More