वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे : राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वहां के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ सोमवार को यहां द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जनरल फान दो दिन दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचेंगे। दोनों रक्षा मंत्री सोमवार को दिवपक्षीय बैठक में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वियतनाम के रक्षा मंत्री बाद में आगरा भी जायेंगे।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी हैं और द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई स्तर पर साझेदारी हैं जिनमें सेनाओं के बीच आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, नौसैनिक पोतों की यात्रा और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

पिछले वर्ष जून में सिंह की वियतनाम यात्रा के दौरान, ‘ भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर महत्वपूर्ण व्यापक मार्गदर्शक दस्तावेजों, ‘संयुक्त दृष्टिकोण वक्तव्य’ और एक समझौता ज्ञापन ‘म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट’ पर हस्ताक्षर किए गए जिसके कारण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने में काफी वृद्धि हुई है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More