सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर नये टच के साथ रिलीज कर दिया गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ दोबारा नौ जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।।

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कुछ सीन्स देखने को मिलते हैं, जब तारा सिंह (सनी देओल) ,शकीना (अमीषा पटेल) को वापस भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। इस बीच अशरफ अली (अमरीश पुरी) से तारा सिंह की जोरदार बहस होती है।गौरतलब है कि ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। ‘गदर-दो: दि कथा कंटीन्यूज’ की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे। (वार्ता)

Entertainment

भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

नया पड़ाव ले चुका है नया मोड़, डबल मज़ा और एक नई शैतान की एंट्री के साथ शुरू हुआ बालवीर लेवल-दो लखनऊ। डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी के चहेते शो, बालवीर के पहले लेवल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इससे प्रेरित होकर चैनल ने अब दर्शकों के लिए बालवीर के […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद, स्वरा भास्कर ने अपनी अगली फिल्म “मिसीज फलानी” की शूटिंग पूरी की,

लखनऊ। अगर कोई एक अभिनेत्री है जो पर्दे पर अपने साहसी, प्रयोगात्मक शिल्प के लिए जानी जाती है, तो वह कोई और नहीं बल्कि स्वरा भास्कर हैं। आश्चर्यजनक प्रदर्शनों की पोस्टर गर्ल स्वरा ने हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधी। स्वरा […]

Read More
Entertainment

यश कुमार की फिल्म “एक था जोकर”, का फर्स्ट लुक आउट

लखनऊ। सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम “एक था जोकर” है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ […]

Read More