![](https://www.nayalook.com/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-3-copy-23.jpg)
- भरवारा गांव में हुई घटना का मामला
- चाकू से गले पर किए गए वार, करीबियों पर गहराया शक
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित भरवारा गांव में शुक्रवार को बेखौफ हत्यारों ने महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद क़ातिल मौके से भाग निकले। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन के बाद किसी करीबी पर ही हत्या करने का शक जताया है। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित कई दिशाओं में मानकर जांच-पड़ताल कर रही है।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,
चिनहट थानाक्षेत्र स्थित भरवारा गांव में 30 वर्षीय अनामिका का मकान है। वह पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि अनामिका रोज़ की तरह शुक्रवार को घर में थीं, जबकि पति दफ्तर गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर को पति घर पर आए तो पत्नी की खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ गहनता से छानबीन की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि महिला की जान किसने और क्यों ली।