
लखनऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर आज कस्बा बिल्हौर में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में बिल्हौर अध्यक्ष पद प्रत्याशी कौशल अवस्थी व सदस्य पद प्रत्याशियों के पक्ष एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली का संचालन भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, जिलाध्यक्ष रविंद्र चौहान, महामंत्री मोहित शुक्ला, जिलामंत्री ऋषभ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सोनू कटियार आदि के नेतृत्व में हुआ। रैली की अगुवाई मिश्रिख सांसद अशोक रावत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण के द्वारा संचालित हुई।
इस मौके पर बिल्हौर अध्यक्ष पद प्रत्याशी कौशल अवस्थी भी पूरे जोश में दिखाई दिए। रैली का प्रारंभ जीटी रोड स्थित ब्रह्म नगर से हुआ जो खुदगडा़, कसौड़ा, लक्ष्मीबाई नगर, सिंह वाहिनी मंदिर, पंतनगर व पूरी बस्ती होते हुए जवाहर नगर व जयप्रकाश नगर से वापस चुनाव कार्यालय पहुंची। इस मौके पर सभी लोगों ने बिल्हौर की जनता से कमल पर वोट देकर कौशल अवस्थी को जिताने की अपील की।
रैली में हितेश भदौरिया, जिलामंत्री अनुज अवस्थी, मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अनुज द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अविरल शुक्ला, विशाल अवस्थी, स्वप्नेश तिवारी, पासा भाई, सफीक कुरैशी, दीपक श्रीवास्तव, मकनपुर प्रधान मजाहिर हुसैन, अतुल सांवरे, नीरज वर्मा, डॉ अजय मोहन शुक्ला आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।