सूडान से भारतियों को लेकर सी-130 फ्लाइट पहुंची जेद्दा, श्रीलंका की भी मदद करेगा भारत

शाश्वत तिवारी


सूडान में जारी हिंसा के बीच विभिन्न देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे में भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूडान से 135 यात्रियों को लेकर एक दूसरी सी-130 फ्लाइट जेद्दा पहुंची है। इससे पहले पहली फ्लाइट 148 भारतियों के लेकर आयी थी। गौरतलब है की कल ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतियों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को भी निकालने का प्रस्ताव रखा है। इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना भी की है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया धन्यवाद: श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में समर्थन देने के लिए भारत का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा कि उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे। विदेश मंत्री साबरी ने ने ट्वीट किया कि हम सूडान में श्रीलंकाई लोगों की स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाये हुए हैं। उनकी सुरक्षित निकासी पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम इस संबंध में भारत के समर्थन की पेशकश की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में अपने लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका सूडान में जारी हिंसा के बारे में चिंतित है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते है। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण वार्ता को प्राथमिकता देना ही एकमात्र स्थायी समाधान है। सूत्रों के मुताबिक,करीब 30 श्रीलंकाई सूडान में फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि सूडान में जारी गृह युद्ध के कारण वहां कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। दरअसल सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई इसके बाद विभिन्न देश अपने नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान चलाया हैं। सूडान पिछले बारह दिनों से गृहयुद्ध के आग में जल रहा है। अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं।

International

भारत और जाम्बिया ने तीसरा विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित किया, सहयोग के विविध क्षेत्रों को दी गई प्राथमिकता

शाश्वत तिवारी भारत और जाम्बिया ने गुरुवार को अपने तीसरे विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का समापन किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व (पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका) के संयुक्त सचिव पुनीत आर. कुंडल ने किया जबकि जाम्बिया पक्ष का नेतृत्व जाम्बिया के विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में स्थायी सचिव (आईआरसी) राजदूत इसाबेल एम.एम. लेम्बा ने किया। […]

Read More
International

भारत-बांग्लादेश की मित्रता: भारत ने सौंपे 20 ब्रॉड गेज इंजन

शाश्वत तिवारी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज (बीजी) इंजन सौंपे हैं। रेल भवन में आयोजित डिजिटल हैंडओवर समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने भाग लिया। यह पहल अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत […]

Read More
International

PM मोदी ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात

शाश्वत तिवारी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के तीसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार को सिडनी पहुंचे, जिसके दौरान वह […]

Read More