योगी मॉडल के छह साल

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


प्रयागराज प्रकरण पर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। उसके लिए यह आपदा में अवसर है। भारी-भरकम शब्दों से प्रहार हो रहा है। लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दी जा रही है। विपक्ष को सरकार की निंदा का पूरा अधिकार है। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दलों की कुछ सीमाएं भी है। सपा बसपा कांग्रेस सभी को यहां पूर्ण बहुमत से सरकार चलाने का अवसर मिला। बात चलेगी तो दूर तक जाएगी। संविधान और लोकतंत्र से सम्बन्धित प्रश्न भी उठेगे। फिर पूरे कार्यकाल की चर्चा होगी। उस अवधि का आकलन होगा।

इस प्रकार योगी सरकार का आकलन किसी एक घटना मात्र से नहीं होगा। समीक्षा छह वर्षो की होगी। इस आधार पर पिछली सरकारों से तुलना भी होगी। इसमें कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से शामिल होगा। योगी सरकार की उपलब्धियां अभूतपूर्व है वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के करीब 54 लाख गरीब परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय की सुविधा दी गई। डेढ़ करोड़ से अधिक गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। प्रदेश के पंद्रह करोड़ लोगों को विगत तीन वर्षों से निःशुल्क राशन की सुविधा मिल रही है। एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में  की गयी थी।

आज प्रदेश के सभी जनपदों का एक यूनिक प्रोडक्ट है। ओडीओपी योजना ने प्रदेश के निर्यात को दोगुने से अधिक किया है।आज उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। राज्य को डिफेंस कॉरिडोर भी दिया है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल तथा झांसी में भारत डायनामिक्स यूनिट लग रही है। कानपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में अच्छा निवेश आ रहा है।यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। इंसेफेलाइटिस उन्मूलन का प्रयास सफल हो रहा है।योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों का सकरात्मक परीणाम मिल रहा है। राजनैतिक स्थायित्व और गुड गवर्नेंस के नए दौर का सृजन हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यूपी गुड गवर्नेंस, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस, सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार, सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र, निवेश फ्रेंडली नीतियों के साथ ईज आफ डूइंग में अग्रणी राज्य है।

पिछले कुछ वर्षों में यहां तीन लाख करोड़ रुपये की सड़कें बनी है।जिस प्रदेश में कभी मात्र दो एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज वह नौ हवाईअड्डे क्रियाशील हैं। दस नए एयरपोर्ट बन रहे हैंप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदेश के पौने दो करोड़  परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गये हैं।

इसमें भी प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। एक्सप्रेस-वे, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रदेश के श्रमिकों/स्ट्रीट वेण्डर्स को भरण-पोषण भत्ता देने में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ का कार्य प्रदेश में प्रगति पर है। छह वर्ष पहले तक प्रदेश में कुल बारह राजकीय मेडिकल कॉलेज बन पाये थे। आज प्रदेश के सोलह जनपदों को छोड़ दें तो शेष सभी जनपदों में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है। सोलह जनपदों में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ रहा है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड क्षेत्र को जोड़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ रहा है। वाराणसी से हल्दिया के मध्य देश का प्रथम राष्ट्रीय जलमार्ग प्रदेश को पूर्वी बन्दरगाह के साथ जोड़ता है।

Raj Dharm UP

नए संसद भवन का उद्घाटन PM द्वारा किये जाने के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रपति  महोदया से उद्घाटन नहीं कराना वंचित समुदाय का अपमान: शाहनवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी से नहीं कराने पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। ज्ञापन के माध्यम से इसे प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया […]

Read More
Raj Dharm UP

दो टूक : नये संसद भवन के उद्घाटन की सियासत दूर तलक गूंजेगी

राजेश श्रीवास्तव दो हजार के नोट की बंदी चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक देश को जब आज प्रधानमंत्री नयी संसद को सौपेंगे तो एक तरफ उनके सामने 19 विपक्षी दल एकजुट होते हुए दिखाएंगे। यही क्यों, बृजभूषण शरण सिंह के मामले में धरने पर बैठी खिलाड़ियों ने आज महिला पंचायत करने का […]

Read More
Raj Dharm UP

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड

एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का योगी सरकार का लक्ष्य नर्सरियों में 54 करोड़ स्वस्थ्य पौधे रोपण के लिए तैयार लखनऊ । प्रदेश में हरियाली बढ़ाने, बेहतर आबोहवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बारिश के आगामी सीजन में योगी सरकार एक बार फिर एक दिन में पौधरोपण का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस […]

Read More