अपराधी को सिर्फ न्यायपालिका ही दे सकती है सजा : खड़गे-प्रियंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद हत्याकांड से गरमाई सियासत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मुजरिम को सख्त सजा देने का काम सिर्फ अदालत का है और यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो इससे अराजकता का माहौल पैदा होगा। खडगे ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि जो आज़ादी के लिए लड़े थे। हमारे इसी संविधान और क़ानून को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इससे खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। अपराधी की सजा का फ़ैसले का अधिकार न्यायपालिका का है। ये अधिकार किसी सरकार, किसी नेता या क़ानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को नहीं दिया जा सकता है। गोली-तंत्र और भीड़ तंत्र की वकालत करने वाले केवल संविधान को ध्वस्त करते हैं।

खडगे ने कहा कि समाज में किसी को डराने व धमकाने के लिए जो भी हमारी न्याय प्रणाली में राजनैतिक उद्देश्य से दखल अंदाज़ी करता है,अपराधी के साथ वो भी दंड का भागीदार है। किसी भी मुजरिम को सख़्त से सख़्त सजा मिले, इसके लिए अदालतें हैं। क़ानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना केवल अराजकता को जन्म देता है। इससे पहले वाड्रा ने कहा कि हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए। किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से क़ानून लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून और न्यायिक प्रक्रिया के शासन को तोड़ना या उसका उल्लंघन करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जो ऐसा करता है या ऐसा करने वालों को संरक्षण देता है, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का हर समय अक्षरशः सम्मान हो। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ भारी बारिश, उड़ानों पर असर

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 19.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया  है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले तीन से चार […]

Read More
Delhi

देश की राजनीति जल्द ले सकती है करवट : मायावती

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि जुमलेबाजी और धर्म की राजनीति से जनता उकता चुकी है जिससे निकट भविष्य में देश की राजनीति करवट ले सकती है। सुश्री मायावती ने आज यहां दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखण्ड में पार्टी संगठन के कार्यकलापों की समीक्षा की। उन्होंने कहा […]

Read More
Delhi

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम तय करने में बातचीत जारी, अटकलबाजल ने करें: सुरजेवाला

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को चौथे दिन भी कांग्रेस पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम को तय करने की जद्दोजहद में लगी है और पार्टी ने कहा कि नेता का सर्वसम्मति से तय करने का प्रयास जारी है। पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने […]

Read More