विपक्ष को एकजुट कर चुनाव लड़ने का फैसला ऐतिहासिक : राहुल

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा अन्य नेताओं ने बुधवार को यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर चुनाव लड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया। बैठक के बाद गांधी ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताया और कहा कि विपक्षी दलों के साथ एकता की तरफ बढ़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पूछने पर कि किस रणनीति के साथ विपक्षी दल एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो गांधी ने कहा कि विपक्षी दल एक साथ और एकजुटता के साथ खड़े होंगे और आगे बढना शुरु करेंगे तो स्वत: तय हो जाएगा कि गठबंधन की मजबूती के लिए किस तरह से काम करना है।

उन्होंने कहा कि जब सभी दलों के नेता एक साथ मिलकर बैठेंगे और एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे तो ये विचार स्वत: आना शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश के लिए एकजुट हो रहे हैं और मिलकर देश की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस बीच सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक हो सकती है जिसमें विपक्षी एकता को एकजुट करने का मिलकर प्रयास किया जाएगा। बैठक में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष लल्लन सिह, राष्ट्रीय जनता दल-राजद नेता तेजस्वी यादव, मनोज झा सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

खड़गे ने कहा कि संविधान सुरक्षित रखेंगे और लोकतंत्र बचाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा अन्य नेताओं से मुलाक़ात करके, जनता की आवाज़ को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया। आज हमारी ऐतिहासिक बैठक हुई है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम सबने यह निर्णय लिया है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे और मिलकर आने वाला आम चुनाव मिलकर लड़ेगे। कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों को जितना हो सके एकजुट करेंगे और सब मिलकर आगे बढेंगे।(वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More