अल्पसंख्यकों ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस,

लखनऊ। आज भाजपा के 44वॉ स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा कमालगंज स्थिति कान्हा गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया! देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ अरशद मंसूरी के नेतृत्व में आयोजित में गौवंशो कों चना, गुड़, खीरा, पूड़ी, लड्डू खिलाकर गौसेवा की गई! क्षेत्रीय लोगों ने निराश्रित पशुओं की सेवा की सराहना की! समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 कों हुआ था! नरेन्द्र मोदी कों लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया! भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल जब्बार ने 44वें स्थापना दिवस की कार्यकर्ताओं कों बधाई दी!

अलकिया आश्रम स्थिति अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय में केक काटकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय विनायक जोशी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! केक खिलाकर एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया गया! भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हिना दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जायेगा!

 

इस दौरान अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिला अध्यक्ष हरि गिरि महाराज, मण्डल अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ अरशद मंसूरी, मधु दवे, आमना मंसूरी, शेखपुर के प्रधान रामसेवक, तरीक अहमद, हसन खान, मयंक दुबे आदि लोग उपस्थित रहें!

Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More
Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More