झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया। महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में विधायक चुने गए थे। वह कई बार झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। उल्लेखनीय है कि बीते 14 मार्च को मंत्री महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था।

वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री महतो के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने अपना शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। CM ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे। आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। बताया गया है कि  झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है और कहा कि वह एक जुझारू और आंदोलनकारी नेता थे। इसके अलावा पूर्व CM रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री महतो के आकस्मिक निधन दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने भी महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक भी महतो के असामयिक निधन से स्थगित कर दी गई। इस संबन्ध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय ने सूचना जारी की है। साथ ही आज से राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राज्य में कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे।

गिरिडीह के डुमरी से चार बार विधायक रहे

इससे पूर्व चेन्नई स्थित MGM हेल्थकेयर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अपार जिंदल ने बताया कि महतो ने गुरुवार सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। जगरनाथ महतो के परिवार में उनका एक पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं। वह गिरिडीह के डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे।

रघुवर दास ने जताया दुख

इस बीच पूर्व CM एवं BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विनम्र और मृदुभाषी राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो  के आकस्मिक निधन की स्तब्ध करने वाली सूचना मिली। बताया गया है कि टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा।

पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी: मरांडी

बताया गया है कि BJP विधायक दल के नेता एवं पूर्व CM बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।  (इनपुट-वार्ता/गूगल)

 

 

Bihar Jharkhand

कानूनी जटिलताओं का समाधान निकालें CJI: द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची में देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट परिसर का किया उद्घाटन, न्याय प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का प्रयोग हो: कानून मंत्री, निचली अदालतों में महिला शौचालयों की संरचना बढ़ानी होगी: CJI नया लुक ब्यूरो रांची। तीन दिवसीय झारखण्ड दौरे पर बुधवार को राँची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखण्ड को […]

Read More
homeslider Jharkhand

जिस जेल में कभी चलता था हुक्म वहीं कैदी बने हैं दो IAS ऑफिसर,

सेना की कब्जे वाली ज़मीन घोटाले के आरोपी हैं IAS छवि रंजन,  शिक्षक नियुक्ति वाली फाइल गायब करने के आरोपी हैं IAS अनिल कुमार, रंजन कुमार सिंह रांची। जिस जेल प्रशासन पर कभी उनका हुकुम चलता था। उसी जेल में आज कैदी के रूप में बंद हैं झारखंड के दो IAS अधिकारी। यहां बात हो […]

Read More
Bihar

बिहार के विक्रम ने NPSI का विजेता बनकर अपने क्षेत्र में पोकर खेलने के इच्‍छुक लोगों के लिये एक नया मानदण्‍ड स्‍थापित किया,

बिहार। नेशनल पोकर सीरीज इंडिया द्वारा अपने तीसरे संस्‍करण में मेट्रोज से आगे कस्‍बों तक अपनी पहुँच बढ़ाने के साथ ही विक्रम मिश्रा जैसे खिलाड़ी ने लास वेगास, यूएसए की वर्ल्‍ड सीरीज ऑफ पोकर में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने के लिये टिकट जीत लिया है। दरभंगा, बिहार के रहने वाले विक्रम 26 वर्ष के हैं। […]

Read More