सरकार ने घुटने टेके, मान गए बिजली कर्मियों की बात, हड़ताल खत्म

ऊर्जा मंत्री से हुई सार्थक वार्ता, समय से पहले बिजली कर्मियों का हड़ताल वापस

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से वार्ता के बाद आज 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल समय के पूर्व वापस लेने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के साथ विगत तीन दिसम्बर को हुए समझौते के क्रियान्वयन और अन्य मांगों के सार्थक समाधान हेतु शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने की घोषणा की है।

ऊर्जा मंत्री ने इस आन्दोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों के विरूद्ध की गयी समस्त दमनात्मक कार्यवाहियों निलम्बन, निष्कासन, एफआईआर आदि वापस लेने हेतु ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऊर्जा मंत्री के सकारात्मक घोषणा के दृष्टिगत विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए एवं उच्च न्यायालय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। संघर्ष समिति ने बिजली कर्मियों से अपील की है कि वे जनता की तकलीफों को देखते हुए काम पर वापस लौटे और शीघ्रातिशीघ्र बिजली व्यवस्था सुचारू करने हेतु सभी कार्य करें।

वार्ता में ऊर्जा मंत्री के साथ ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज, प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार प्रबन्ध निदेशक, पी गुरू प्रसाद उपस्थित थे। संघर्ष समिति के मुख्य पदाधिकारियों राजीव सिंह, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जी.वी. पटेल, गिरीश पाण्डेय, सदरूद्दीन राना, राजेन्द्र घिल्डियाल, सुहेल आबिद, महेन्द्र राय, चन्द्रभूषण उपाध्याय, शशिकान्त श्रीवास्तव, मनीष मिश्र, पी के दीक्षित, मो. वसीम, छोटेलाल दीक्षित, योगेन्द्र कुमार, राम चरण सिंह, पवन श्रीवास्तव, माया शंकर तिवारी, विशम्भर सिंह, राम सहारे वर्मा, शम्भू रत्न दीक्षित, पी.एस. बाजपेई, जी.पी. सिंह, रफीक अहमद, मो. इलियास, आर.के. सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय ने सभा को सम्बोधित किया।

Purvanchal

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने के प्रयासों के क्रम में अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति/जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।  बैठक में  सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं की […]

Read More
Purvanchal

प्रदेश में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल बना रही है सरकार: दया शंकर मिश्र उर्फ दयालु, प्रभारी मंत्री

उमेश तिवारी नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु” के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निवेशकों से बात की। निवेशकों से वार्ता के दौरान मंत्री ने निवेशकों की समस्याओं को भी सुना और उनके निस्तारण हेतु सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता के […]

Read More
Purvanchal

नवरात्रि पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु चला विशेष अभियान

नन्हें खान देवरिया। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि 26 मार्च 2023 एवं 27 मार्च 2023 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नवरात्रि पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ […]

Read More