सिसोदिया की CBI हिरासत दो दिन बढ़ी, जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की हिरासत शनिवार को दो दिन बढ़ा दी। CBI ने सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार करके 27 फरवरी को विशेष अदालत में पेश किया जहां उन्हें चार मार्च तक के लिए CBI हिरासत में भेजा दिया गया था। राउस एवेन्यू स्थित एम. के. नागपाल की विशेष अदालत के समक्ष शनिवार को CBI ने सिसोदिया की तीन दिनों की और हिरासत की गुहार लगाई थी। सिसोदिया ने शुक्रवार को CBI की इसी अदालत में नियमित जमानत की याचिका दायर की थी। अदालत ने जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद CBI को अगली सुनवाई 10 मार्च तक अपना जवाब दायर करने को कहा है। CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए होली की छुट्टियों का हवाला देते हुए 15 दिन का समय देने की गुहार लगाई थी।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 28 फरवरी को सिसोदिया की रिट याचिका खारिज करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष गुहार लगा सकता है। सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और CBI की जांच के तरीकों पर सवाल उठाते हुए राहत की उम्मीद से शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने मंगलवार को संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सिसोदिया की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद सिसोदिया ने बाद में उसी दिन उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

CBI ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-2022  विवाद के बाद दिल्ली सरकार ने इस नीति को रद्द कर दिया था में कथित अनियमितता के मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार किया था। CBI ने आरोप लगाया था कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। CBI ने 17 अक्टूबर 2022 को सिसोदिया से पूछताछ की थी। CBI ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया और अन्य 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

दिल्ली में घोटाले को अंजाम देने के लिए शराब नीति बदलने के आरोप का सामना कर रहे, मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। CBI ने सिसोदिया से पहले भी कई दौर की पूछताछ की थी। लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने पिछले हफ्ते यह कहते हुए गिरफ्तार कर लिया था कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने अगले दिन 27 फरवरी को सिसोदिया को कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत मांगी थी जो मिल गई। कोर्ट ने CBI को सिसोदिया की पांच दिनों की हिरासत दी थी जो शनिवार को खत्म हो गई। इस कारण नियम के अनुसार रविवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करना पड़ा।  (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Delhi

सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरेंगे नहीं राहुल : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र कर जो भी कार्रवाई करे वह डरने वाले नहीं हैं और भारती जनता पार्टी (BJP) सरकार की असलियत सामने लाने के लिए कांग्रेस लगातार लड़ाई लड़ती रहेगी। खड़गे ने कहा कि कायर, […]

Read More
Delhi

कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता: तोमर

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और विश्व बैंक की ओर से कृषि में उच्च शिक्षा को लेकर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि अमृत काल के दौरान […]

Read More
Delhi

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर […]

Read More