
उमेश तिवारी
नौतनवा/महराजगंज। भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ मे हैं,भारत से नेपाल आने जाने वालों की सघनता से चेकिंग के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दी जा रही है। एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा जारी आदेश के क्रम में सोमवार को सोनौली पुलिस पूरे एक्शन मोड़ मे भारत से नेपाल जाने वाले सभी वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच कर रही थी। वहीं पुलिस के इस चेकिंग अभियान से सोनौली कस्बा सहित पड़ोसी देश के लोगों में कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की सघन जांच करते देखी गई। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पूरे दलबल के साथ भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित भारत द्वार पर भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों तथा प्रत्येक व्यक्तियों की बड़ी सघनता से जांच कर रहे थे। वहीं पुलिस की यह सघन चेकिंग सीमा के दोनों पार चर्चा का विषय बना रहा।
वहीं भारत नेपाल बार्डर पर चल रही पुलिसिया जांच को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि प्रयागराज में उमेश पाल व उनके सुरक्षा कर्मियों पर गोली बम से हमला करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस सीमा पर सघन जांच कर रही है। शूटर इस बड़ी घटना को अंजाम देकर नेपाल भागने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस बॉर्डर पर एक्शन मोड़ मे भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन के अनुपालन के क्रम में सोनौली बार्डर पर सघन चेकिंग की जा रही है।