जेल भी जाना पड़े तो परवाह नहीं : सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित शराब घोटाले में CBI के समक्ष पेश होने से पहले कहा कि वह भगत सिंह के अनुयायी हैं इसलिए कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं है।  सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा,कि आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं। देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,कि भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, अभिभावक और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे। उन्होंने कहा,कि जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधानमंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक़्क़ी कर सकता है।

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्‍ट किया जा रहा है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए मोदी की पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ट्वीट कर कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है। इसलिए वह मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने की तैयारी कर रहें हैं। भाजपा की पुलिस द्वारा हमारे पार्षदों-विधायकों को डिटेन किया जा रहा है।हम देश के लिए एक बार नहीं, हज़ार बार गिरफ़्तारी देंगे।

दरअसल 19 फरवरी को CBI ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने कुछ दिनों की छूट यह कहते हुए मांगी थी कि वह दिल्ली का वित्त मंत्री होने के नाते बजट बनाने में व्यस्त हैं, जिससे उन्हें छूट मिल गई थी। CBI ने फिर से नोटिस जारी कर रविवार (आज) को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More