पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पहुंचे बृजेश मणि के आवास,जताया शोक

उमेश तिवारी


नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी आज शाम को नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

आज रविवार की शाम करीब छह बजे नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी एकाएक नौतनवा कस्बे के संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी के घर पहुंच गए। त्रिपाठी शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें ढांढ़स बधाया। स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी के बड़े पुत्र भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी से मिले और दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता अमरमणि त्रिपाठी से राजेंद्र मणि त्रिपाठी का मधुर संबंध था। वह मेरे पिता समान थे उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता मुझे अपार कष्ट है जिसको में व्यक्त नहीं कर सकता।

इस मौके पर उनके साथ शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शिवम त्रिपाठी निवर्तमान ,युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर, अमित यादव, प्रेम यादव,अजय दुबे, आशुतोष त्रिपाठी,फैज खान, मनीष शुक्ला,विवेक शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More