इजरायली हमले से सीरिया में पांच लोगों की मौत

दमिश्क। सीरिया ने कहा है कि रविवार को इजरायल ने मिसाइल हमला किया जिससे राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के इलाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि मध्य काफर सूसा इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया जिसमें चार नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गई। मीडिया की ओर से हालांकि संपर्क किए जाने पर इजरायली सेना ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। इजरायल द्वारा प्रायः ईरान और हिजबुल्ला आतंकवादियों से जुड़े हुए सीरियाई ठिकानों पर हमला किया जाता है। लेकिन शायद ही वह कभी इसे स्वीकार करते है।

हालांकि, आवासीय क्षेत्रों पर शायद ही कभी हमले होते हैं। सीरिया के उत्तर-पश्चिम में और पड़ोसी देश तुर्की में 12 दिन पहले आए विनाशकारी भूकंप के बाद इजराइल द्वारा किया गया यह पहला हमला है। काफर सूसा इलाका वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ठिकान है लेकिन यहां के आवासीय भवनों में नागरिक भी रहते हैं। स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 12 बजे राजधानी में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई और इस हमले में दमिश्क और आसपास के अन्य इलाकों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल को दमिश्क के दक्षिण-पश्चिम में एक चट्टानी पठार गोलान हाइट्स से छोड़ा गया, जिसपर इजरायल ने 1981 में कब्जा कर लिया था। लंदन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, मृतकों की संख्या 15 है, जिसमें आम नागरिक भी शामिल हैं।

सीरियाई सेना के अनुसार, इजरायल द्वारा दमिश्क के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए हमले के एक महीने बाद यह हमला किया गया है, जिसमें दो सैनिकों सहित चार लोग मारे गए थे। इजरायल पहले स्वीकार कर चुका है कि वह ईरान के प्रति वफादार आतंकवादी समूहों को निशाना बनाता है। दोनों देश एक दुसरे के कट्टर दुश्मन हैं और हाल के वर्षों में एक-दूसरे की संपत्तियों, अवसंरचनाओं और नागरिकों पर बिना दावा किए हमला करते हैं जिसे शैडो वॉर भी कहते हैं। (वार्ता)

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More