पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अजीत डोभाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज उत्तराखंड के पंतनगर पहुंचे। यहां पर अजीत डोभाल पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अजीत डोभाल को मानद उपाधि से सम्मानित किया। ‌दीक्षांत समारोह में 2503 छात्र और छात्राओं को उपाधि दी गई। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए अजीत डोभाल ने कहा कि हिंदुस्तान के विभाजन के समय पाकिस्तान के पास 22 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि चली गई। ये भारत का वो भाग था जहां सबसे ज्यादा अनाज पैदा होता था।

इसके बाद कई लोगों को मानना था कि देश की 35 करोड़ की जनता के लिए अन्न पैदा नहीं हो पाएगा। यह गौरव का विषय है कि आजादी के 75 साल बाद हमारी आबादी 135 करोड़ हो गई। देश के स्वतंत्र होने पर हमारे पास खाद्यान 50 मिलियन टन था जो आज बढ़कर 315 मिलियन टन हो गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान 70 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदक से नवाजा गया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए रोशनी चंद और 2021-22 के लिए सुरवी रावत को कुलाधिपति पदक से नवाजा गया। दोनों सत्रों के 26 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 22 विद्यार्थियों को रजत और 21 विद्यार्थियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

Education Raj Dharm UP

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर: तीसरा दिन

किताबों में खिला बच्चों का सजीला संसार पंकज प्रसून ने बताया लड़कियां बड़ी लड़ाका होती है लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में रविवार का तीसरा दिन पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशनुमा रहा। छुट्टी का दिन होने के नाते आजा यहां बच्चों के साथ बहुत से परिवार खरीदारी करते दिखायी दिये। यूं भी जी-20 की थीम पर 26 […]

Read More
National

CDP द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

लखनऊ । हिंदुस्तान जिंक को ग्लोबल एनवायरनमेंटल नॉट-फॉर-प्रॉफिट चैरिटी CDP द्वारा सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। कंपनी को जलवायु परिवर्तन पर आपूर्तिकर्ता जुड़ाव के लिए मूल्यांकन किए गए शीर्ष आठ प्रतिशत में स्थान दिया गया है। यह मान्यता सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता और कार्बन उत्सर्जन को कम […]

Read More
National

Proceedings Adjourned Till Monday: संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर टकराव, विपक्ष ने केंद्र खिलाफ की नारेबाजी, सोनिया, खड़गे और राहुल भी हुए शामिल

राजधानी दिल्ली में सोमवार से बजट के दूसरे सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। बजट सत्र के प्रथम चरण में फरवरी महीने में कांग्रेस समेत विपक्ष अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरता रहा और जमकर हंगामा किया था। लेकिन अब भाजपा के सांसद और मंत्री […]

Read More