प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश है सुरक्षित: डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ। राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में भारतीय इसांई मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ईसाई सम्मेलन में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ईसाई समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने की इनकी भावना इनके  द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में देखने को मिलती है। आज समय के साथ बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास नारे का आज व्यापक असर पड़ा है। आसाम, नागालैण्ड, अरूणांचल, मणीपुर, गोवा, मोघालय, त्रिपुरा में भारी संख्या में ईसाई समाज  के लोग रहते हैं।

क्राइस्ट चर्च कॉलेज हजरतगंज लखनऊ में आयोजित भारतीय ईसाई मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  एवं सदभावना सम्मेलन में  उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के प्रांतों ने खासकर प्रधानमंत्री के आह्वान का स्वागत किया है।आज मणिपुर में भाजपा की बहुमत की सरकार है, इसी प्रकार आसाम , त्रिपुरा , गोवा में भाजपा की सरकार है, नागालैण्ड में  सरकार है। उनका कहना था कि ईसाई समाज के बहुमतवाले प्रांतो में भाजपा की सरकार है। इसका सबसे बड़ कारण यह है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने किसी के साथ भेदभाव नही किया तथा सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। आज देश को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनसंध के समय से ईसाई समाज के कई लोग पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं। इसका मुख्य कारण राष्ट्र की मुख्य धारा में योग्यता की हिस्सेदारी को भाजपा ने सुनिश्चित किया है। ईसाई मंच के गठन से  ईसाई समाज की सामाजिक, राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ने के लिए कहा गया है तथा यह विचार अच्छा है। समाज के गरीब, असहाय, विधवा, अनाथ,  एवं बुजुर्गो को समाज की  मुख्य  धारा के साथ जोड़ने का सराहनीय कार्य हो  रहा है।   डॉ. शर्मा ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है यानी यहां के रहनेवाले हिन्दू, मुसलमान, सिख या ईसाई सभी को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी है।

सभी धर्मों का सम्मान करने का ईसाई समाज का लक्ष्य कोरोना के काल में देखने को मिला था। अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान आदि देश जब  कोरोना के प्रकोप से कराह रहे थे तब भारत ने न केवल वैक्सीन बनाई बल्कि लोगों को मुफ्त लगाने की व्यवस्था की।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर दवा का वितरण किया। आज जहां पाकिस्तान में एक किलो आटा के लिए गोलियां चल रही हैं वहीं भारत में ढाई साल से लोगों को गेहूं, चावल, घी, तेल, चीनी आदि का वितरण मुफ्त में दिया  जा रहा है। उनका कहना था कि धर्म को पूछकर गरीबों को राशन का वितरण नही किया गया तथा हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई को समान रूप से राशन का वितरण किया गया। इसी प्रकार शौचालय का निर्माण, आवास का वितरण, गैस के सिलिण्डर का वितरण सभी जाति के लोगों में किया गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा आज देश का माहौल बदला है। जहां पहले दंगे होते थे वहां आज विकास का काम हो रहा है। जहां अवैध तमंचे बनते हुए पकड़े जाते थे वहां राइफल का कारखाना लग रहा है। वहां ब्रम्होस मिसाइल का कारखाना लग रहा है। आज प्रदेश में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। आज प्रदेश के विभिन्न जिलेां में मेडिकल कालेज बने हैं तो सरकार का लक्ष्य हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने का है। पिछले 15 सालों में विपक्षी सरकारों के कार्यकाल में मात्र 48 कालेज नये बने थे जब कि योगी सरकार के पहले के कार्यकाल में 250 कालेज और माध्यमिक विद्यालय तथा 12 यूनिवर्सिटी बनी। अलग अलग रहकर मानसिक तनाव बढ़ेगा जबकि सब लोग मिलकर प्रदेश और देश का और विकास कर सकते हैं।

ईसाई समाज ने जिस प्रकार अटल जी को अपनाया था तथा जिस प्रकार अब पीएम मोदी को अपना रहा है यह देश की मजबूती के लिए बहुत बड़ी पहल है। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट या तुष्टीकरण के लिए राजनीति नही करती। उनका कहना था कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो किसी के साथ भेदभाव नही करती। यहीं कारण हैं कि पसमांदा जैसे वर्ग के मुसलमान भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे है इसका प्रमाण रामपुर में विधान सभा और लोकसभा तथा आजमगढ़ में लोकसभा का चुनाव जीतना है। उन्होने ईसाई समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा में सबसे अधिक ध्यान देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में कश्मीर, गोवा, राजस्थान समेत विभिन्न प्रदेशों से लोग आए हैं।

उन्होंने ईसाई समाज को भरोसा दिलाया कि भाजपा उनके उत्थान, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए संकल्पित है। सविधान में जो भी प्रदत्त अधिकार ईसाई समाज को मिले हैं उनको देने प्रति भाजपा संकल्पित है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन को एक उदाहरण के माध्यम से प्रस्तुत करते हए कहा कि कुंए में गिरा व्यक्ति और कुएं के ऊपर खड़ा व्यक्ति जब कुछ आगे बढ़ते हैं तो कुए में गिरा व्यक्ति बाहर निकलकर बाहर के व्यक्ति के बराबर में खड़ा हो जाता है और यही दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन है।सबकी उन्नति हो यही भाजपा का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के नेता के रूप में पीएम मोदी हैं तथा अमेरिका भी  कोरोना की दवा भारत से  मंगाता है। अब चेचक, एड्स,मलेरिया, पोलियों का टीका विदेश से नही आता तथा विदेशों को दवा का निर्यात होता है क्योंकि भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आज उभरा है। इस अवसर पर   उत्तर प्रदेश से   डॉ ऑर्थर कोकर  (राष्ट्रीय संयोजक) ,  दिल्ली प्रदेश से  डॉ सैमुएल मसीह राष्ट्रीय प्रभारी एवम संयोजक दिल्ली ,  महाराष्ट्र  से  पास्टर पैट्रिक रोड्रिक (संयोजक) ,    उत्तराखण्ड से बिशप  ए के पराशर( संयोजक),  गुजरात से    योगेश हिवालिए (संयोजक) ,   हरियाणा से    डॉ पास्टर शीश पाल (संयोजक) , जम्मू कश्मीर  से  पास्टर स्टीफन जी (संयोजक) ,  मध्य प्रदेश से  निशा विजय (संयोजक)  ,   राजस्थान  से  डॉ बिशप अमरदीप (संयोजक)  अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, उपाध्यक्ष राकेश छतरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जफर आलम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे .डा शर्मा ने   एक अन्य कार्यक्रम मे  4 .50 करोड़ की लागत से बनने वाले रैन बसेरा का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा सदस्य विधान परिषद एवम अंजनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More