सात समुंदर पार की नजर देवरिया पर न्यू टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट से होगा जिले का विकास

अमेरिका से आए निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

नन्हें खान

देवरिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट लखनऊ में सात समुंदर पार से आए निवेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की पहल पर जनपद के विकास को नई उड़ान देने के लिए देवरिया का दौरा किया। संयुक्त राज्य अमेरिका से आये चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज अपराह्न जिलाधिकारी से मुलाकात की और जनपद में निवेश के संबन्ध में व्यापक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में SETU कैलिफोर्निया की फाउंडर एवं अप्रवासी भारतीय डाँ. नंदिनी टंडन, डाँ. रॉबर्ट, डाँ. माइकल, मिस यूको शामिल रही।

प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक विमर्श किया और राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को जनपद की विशेषताओं एवं निवेश के अवसरों के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी। SETU की फाउंडर डाँ. नंदिनी टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार के निवेश होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश देश का एक नया मॉडल प्रदेश बनेगा। यहां बहुत कुछ नया होगा और युवकों को रोजगार परक प्लेटफार्म मिलेगा। इसका लाभ सभी जिलों को भी मिलेगा।

इसी क्रम में हम सभी लोग देवरिया निवेश के नए अवसर की तलाश में आये हैं। डाँ. राबर्ट ने कहा की ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट, मैथमेटिकल स्किल्स जैसे कई विषयों, नई तकनीकी पर कार्य करेगी। डाँ. माइकल और मिस यूको ने भी स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा में न्यू टेक्नोलॉजी द्वारा कार्य करने का इरादा जताया। इस संदर्भ में उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.राजेश बरनवाल से विस्तृत चर्चा भी की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक राय आदि उपस्थित थे।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More