नौतनवां बाईपास पर मार्ग दुर्घटना में 34 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल, रेफर

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवां कस्बे के बाईपास पर एक 34 वर्षीय व्यक्ति मार्ग दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान नौतनवां नगर के वार्ड नम्बर-17 राहुल नगर वार्ड निवासी अख्तर के रूप में हुई हैं।

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक

मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि 9:30 बजे अख्तर बनैलिया माता मंदिर के तरफ से डिस्कवर बाइक से वापस आ रहा था तभी वह भुंडी बाईपास स्थित कमला माधव पेट्रोल के सामने गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगो का कहना है कि वह अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर से टकरा गया।

दो दिन पहले ही युवक के बहन की शादी थी। उसके परिवारीजन सभी शादी में गोरखपुर गए है। आस-पास के लोगो व समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर के मदद से उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके मूंह से ब्लीडिंग हो रही थी व उल्टी सांस चलने के वजह से चिकित्सक ने मामला गंभीर बताकर उसका फर्स्ट ऐड कर उसे रेफर कर दिया। उसे इलाज के लिए भैरहवा मेडिकल कालेज ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

Purvanchal

सोनौली नगर पंचायत मे मूलभूत सुविधाओं के लाले, नहीं है रोड नाली बिजली और पानी

देवांस जायसवाल महराजगंज। सोनौली कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिले 5 साल हो चुके हैं, फिर भी अभी भी कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। जहां गांधीनगर के हरियाली पार्क का इलाका अधिकतम सुविधाओं से वंचित रहता है वहीं उसी वार्ड के पाठक टोला में नाली एवं रोड की अव्यवस्था […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Purvanchal

कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नन्हें खान देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण […]

Read More