हिमाचल प्रदेश के ऊना में लगी आग में चार बच्चे जिंदा जले

हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब अनुमंडल में बुधवार की रात आग लगने की घटना में एक बच्ची समेत चार बच्चे जिंदा जल गये। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

SHO आशीष पठानिया ने बताया कि अंब में बुधवार देर रात बिहार में दरभंगा जिला निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की फूस की झोपड़ियों में दुर्घटनावश आग लग गयी जिसमें चार बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में रमेश दास के तीन बच्चे नीतू (14), गोलू कुमार (7), शिवम कुमार (6) और उनके रिश्तेदार कालिदास का पुत्र सोनू कुमार (17) शामिल हैं। जो दुर्घटना के समय रमेश दास की झोपड़ी में सो रहा था।

इस आग में करीब 30 हजार रुपए भी जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही अंब से तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को और ज्यादा फैलने से रोका। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुखू और उप CM मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है। (वार्ता)

Punjab

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह सहित सात गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू

जालंधर। पंजाब में जालंधर पुलिस ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को ‘वारिस पंजाब दे’ के अध्यक्ष एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके छह अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अमृतपाल सिंह और उसके अन्य छह साथियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो […]

Read More
Himachal

हिमाचल सरकार ने पेश किया बजट, रोजगार, महिलाओं और राज्य के विकास पर रहा फोकस, जानिए सीएम सुखविंदर ने क्या-क्या एलान किए

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है। हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने इस बार 53,413 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह पिछले वर्ष के बजट की तुलना में दो हजार करोड़ अधिक है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित मंत्री के तौर पर […]

Read More
Punjab

भाजपा सरकार लोकतांत्रिक बुनियाद को हिला रही है : राघव चड्ढा

चंडीगढ़। देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर देश के लोकतांत्रिक बुनियाद को लगातार हिलाने की कोशिश कर रही है। चड्डा ने रविवार को कहा कि भाजपा को जो भी […]

Read More