पांच पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को संविदा समाप्ति की नोटिस

नन्हें खान


देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की सघन जांच की गई। जांच में पांच शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने इन सभी शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटते हुए सेवा समाप्ति की नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समाज के सर्वाधिक वंचित वर्ग की बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई हैं। आवासीय विद्यालय में तैनात समस्त पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में ही निवास करने का प्राविधान है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है।

बताते चलें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM सलेमपुर अरुण कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लार का औचक निरीक्षण किया। यहां वार्डन अर्चना सिंह एवं किरण यादव अनुपस्थित मिली। विद्यालय में नामांकित 100 बालिकाओं के सापेक्ष 56 ही उपस्थित मिली। SDM ने बालिकाओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी जो प्रथम दृष्टया अच्छी नहीं मिली। मेन्यू के अनुसार सोमवार को रात्रिकालीन भोजन में खीर बनाने का प्रावधान है, जो कि नहीं बना था। SDM ने साफ-सफाई के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

SDM भाटपाररानी संजीव उपाध्याय ने बनकटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पूर्णकालिक शिक्षिका छाया मिश्रा अनुपस्थित मिली। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भाटपाररानी स्थित विद्यालय का निरीक्षण भी किया। वहां चारों शिक्षिकाएं उपस्थित मिली। छात्राओं की उपस्थिति भी बेहतर मिली। 100 पंजीकृत छात्राओं के सापेक्ष 78 छात्राएं उपस्थित मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टीला-टाली का निरीक्षण नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा ने किया। यहां वार्डेन नर्मदा मौर्या व स्निग्धा त्रिपाठी अनुपस्थित मिली। विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति भी अत्यंत कम रही 100 पंजीकृत छात्राओं में से 39 ही मिले।

SDM सौरभ सिंह ने खोराराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां चारों अध्यापिका उपस्थित मिली। किंतु, छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी। 97 पंजीकृत छात्राओं के सापेक्ष महज 30 छात्राएं उपस्थित थी। रामपुर कारखाना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार पूर्णकालिक शिक्षिकाओं में से दो शिक्षिकाएं अवकाश पर मिली।SDM बरहज गजेंद्र सिंह ने बरहज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां 66 पंजीकृत छात्राओं में 64 उपस्थित मिली। SDM रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिश्रौलिया एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा का निरीक्षण किया। यहाँ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।

जनपद में संचालित हैं 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।  कस्तूरबा गांधी विद्यालय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बच्चियों को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। परिसर में ही छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहने की व्यवस्था होती है। उन्हें निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं भोजन भी दिया जाता है। गौरतलब हो कि जनपद  में इस समय 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में तैनात पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में रहने की अनिवार्यता है।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More