थाईलैंड से आये पर्यटकों ने मकर संक्रान्ति पर्व पर बांटा खाद्यान्न

मकर संक्रांति पर्व पर खाद्यान्न बाटना देश के लिए गर्व-यींग पासूदा डोनेटर बैंकाक थाईलैंड


सोनौली/महराजगंज । मकर संक्रान्ति पर्व पर आज सोनौली कोतवाली के समीप थाई 960 के प्रांगण में करीब 600 ग्रामीणों में खाद्यान्न वितरित किया। खाद्यान्न लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरूष और बच्चे मौजूद रहे।  खाद्यान्न वितरण के बाद आयोजक यींग पासूदा ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर लोगों में खाद्यान्न बाट कर हम सब को बड़ी खुशी हुई और यह मेरे देश के लिए बड़े गर्व की बात है।

थाई 960 की व्यवस्था देखने वाले भंते रंगसित सोंग ने कहा कि मानव समाज के लिए हम सब इस तरह के कार्यक्रम हमेशा करते रहते हैं। जिससे काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है। खाद्यान्न वितरण के अवसर थाईलैंड से आये आर्गनाइजर वांग बून टूर,थाई 960 के प्रबंधक राजेश शुक्ला,जीतेन्द्र राव और गाइड बीरबल ,रामानन्द के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More