अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के रूप में धूमधाम से मनाया गया: स्वामी विवेकानंद जयंती

बाराबंकी। जिले में एकल अभियान के अंचल कार्यालय पर भिटरिया में गुरुवार को एकल अभियान की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती को अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के रूप में धूमधाम से मनाया गया। अयोध्या विभाग के प्रचारक संजय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था कि भारत के गांव शिक्षित बने,नशा से मुक्त हो एवं गांववासी स्वावलंबी बने एवं विदेशी उत्पादों से दूर रहें।

सह जिलाकार्यवाह RSS वेद प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि हमें भारत में स्वामी विवेकानंद के सपनों का गांव बनाने के लिए आप सभी के  सहयोग करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए एकल अभियान पंचमुखी विषयों पर काम कर रहा है। RSS के जिला मार्ग प्रमुख राजेश सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत गांव में बसता है।

एकल फ्यूचर के शुभम सचान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का पूरा करने के लिए एकल अभियान परिवार प्रयासरत है। अभियान प्रमुख नैमिष सिंह ने कहा कि गांव को नशा मुक्त,ग्रामवासियों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।  इस मौके पर रवि प्रकाश जिला प्रचारक RS घाट,संरक्षक विनोद अग्रवाल,अध्यक्ष नीरज शुक्ला,सचिव राधेश्याम तिवारी,अध्यक्ष ग्राम संगठन राम कुमार श्रीवास्तव,पत्रकार श्रीकांत तिवारी,श्रेयांश सिंह सूरज,संतोष शुक्ला,प्रशांत वर्मा समेत अन्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More