दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में रविवार को कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है वहीं दक्षिण भारत में जगह-जगह बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के बीच रविवार को सबसे सर्द सुबह दर्ज किया गया। इसके साथ ही NCR इलाके में भी जनजीवन प्रभावित रहा। आज सुबह सफदरजंग मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दो वर्षो में दिल्ली में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा।

पश्चिमोत्तर भारत आज भी घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा तथा प्रचंड शीतलहर ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हवाई सेवा के प्रभावित रहने से विमानन कंपनियों को काफी घाटा झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा लंबी तथा कम दूरी की ट्रेनें कई घंटों से देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ सहित क्षेत्र में कई दिनों से अच्छी धूप न निकलने से ठंड का असर दुगुना बढ़ गया। हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं और हाड़ कंपाती सर्दी से अगले तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं है। कड़ाके की ठंड में पक्षियों की चहचहाहट कहीं सुनायी नहीं देती तथा लोग अलाव जलाकर सर्दी ने निपटने की कोशिश में लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो कोहरे तथा ठंड का कहर बरप रहा है। सूखी ठंड से दस जनवरी तक राहत के आसार हैं।

मौसम केन्द्र के अनुसार अगले तीन दिन मौसम खुश्क रहने लेकिन भीषण ठंड तथा घने कोहरे का प्रकोप बना रहेगा और दस जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर तेज धूप रही लेकिन शाम से प्रचंड शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। पहाड़ों पर बर्फ तथा बारिश की संभावना है जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। चंडीगढ का पारा सबसे कम आज चार डिग्री रह गया। केवल जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकले। अंबाला का पारा चार डिग्री ,हिसार ,गुडगांव और महेन्द्रगढ़ का पारा एक डिग्री रह गया। करनाल तीन डिग्री,नारनौल तीन डिग्री,रोहतक तीन डिग्री और भिवानी चार डिग्री रहा।

अमृतसर का पारा छह डिग्री, लुधियाना, फरीदकोट का पारा पांच डिग्री,गुरदासपुर चार डिग्री, रोपड़ तीन डिग्री सहित राज्य में पारा तीन से छह डिग्री के बीच रहा तथा प्रचंड शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे को गेहूं की फसल के लिये फायदेमंद माना जा रहा है। लेकिन सब्जियों सहित कुछ फसलों पर कोहरे तथा खराब मौसम की मार पड़ी है।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी ठंडी हवायें चल रही हैं। इस बीच तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रामागुंडम में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और मेडक में 11 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। राजधानी हैदराबाद का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जगतियाल जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर की स्थिति रह सकती है। सोमवार को राज्य के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जगतियाल, मेडक, कामारेड्डी और निजामाबाद जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर के आसार हैं। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में ठंड लगने से दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई।  (वार्ता)

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More