आंध्र प्रदेश में सिरफिरे ने तीन महिलाओं पर किया हथौड़े से हमला, आत्महत्या का प्रयास

काकीनाडा। आंध्र प्रदेश में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अहाते की दीवार फांद कर एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और शादी से इनकार करने पर सीए की एक छात्रा पर हमला कर दिया तथा उसकी बड़ी बहन को भी हथौड़े से मारकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाद में उसने आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। पड़ोसियों ने तीनों महिलाओं और अपराधी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति ठीक है। पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात पूर्वी गोदावरी जिला के कदियाम मंडल के कदियापु लंका गांव में घटित हुई।

आरोपी दसारी वेंकटेश सीए की छात्रा सेशमा नागा साईं को प्यार के नाम पर प्रताड़ित कर रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रही थी और इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी थी। वेंकटेश ने तीन दिन पहले उसके पिता श्रीनिवासराव को फोन कर धमकी दी थी। कि अगर उसने उसकी (आरोपी) शादी सेशमा से नहीं कराई, तो तो वह उसकी पुत्री को जान से मार देगा। पिछली रात उसने दीवार कूदकर सेशमा नागासाई पर हथौड़े से हमला किया, जिसके कारण सेशमा के सिर में चोट लग गई।

इसके बाद उसे बचाने आई उसकी बड़ी बहन और मां पर भी उसने हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसने उसी हथौड़े से आत्महत्या करने का व्यर्थ प्रयास भी किया। सेशमा के पिता श्रीनिवासराव द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर, कडियाम पुलिस उप निरीक्षक अमीना बेगम ने मामला दर्ज कर लिया और पूछताछ कर रही है। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More