लड़कों से छेड़खानी करने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार

नेपाल में लड़कियों द्वारा लड़कों को छेड़ने का आया नया मामला


उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। बुटवल की गलियों, चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर छेड़खानी करने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सड़कों पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर छेड़ने वाली सात महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं।
पुलिस कार्यालय बुटवल के मुताबिक 18 साल की युवतियों से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बुटवल उप-महानगरीय क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक चौकों में महिलाओं का एक समूह पुरुष राहगीरों का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। DSP शम्भू आर्याल ने बताया कि सोमवार की रात सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पकड़े गए। ये सभी अश्लील इशारों से छेड़ते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। गिरफ्तार सात महिलाओं और युवतियों के खिलाफ नागरिक संहिता की धारा 118, 910 के तहत अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More