बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी 51 फीसद, मंत्री कर रहे नौका विहार : सुशील

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लेकिन विभाग के मंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है और वह नौका विहार कर रहे हैं। मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि एक तरफ डॉक्टरों की कमी 51 फीसद तक है और दूसरी तरफ सरकार 500 से ज्यादा पीजी डॉक्टरों की पोस्टिंग छह महीने से नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों की चिंता भगवान भरोसे छोड़ कर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कभी वाल्मीकि नगर में टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं। तो कभी बेतिया में नौका विहार कर रहे हैं।

BJP सांसद ने कहा कि 750 से ज्यादा डॉक्टर वर्षों से छुट्टी पर हैं और वेतन भी पा रहे हैं। सरकार बताये कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि इस साल मई में पीजी की पढाई पूरी करने वाले सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर छह महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें एक महीने से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। मोदी ने कहा कि पीजी की पढाई के दौरान इन्हें जो 82 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता था।

वह बंद हो गया और पोस्टिंग नहीं होने से वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ। सरकार के साथ बॉन्ड से बंधे होने के कारण ये तीन साल कहीं और सेवाएं दे भी नहीं सकते। BJP सांसद ने कहा कि फैसले करने में स्वास्थ्य मंत्री की अक्षमता का खामियाजा एक तरफ ये सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर भुगत रहे हैं। तो दूसरी ओर पीड़ित जनता इनकी सेवाओं का लाभ लेने से वंचित है। उन्होंने कहा कि सरकार पीजी डॉक्टरों की पोस्टिंग जल्द करे और इनकी सेवा अवधि एक जून 2022 से मानी जाए। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More