पाराशर पंचांग : शुक्रवार के दिन इन पांच  राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्त


मेष : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा।

वृषभ : आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन : आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क : आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान नौ ग्रह कैसे करते हैं बच्चे के भविष्य को प्रभावित?

सिंह : कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या : अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला : दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक : आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

कुण्डली का चौथा भाव: माता और मित्रों से संबंधों के साथ साथ जातक के अचल संपत्ति को भी दर्शाता है,

धनु : धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।  शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर : आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुम्भ : करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन : आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार आज और कल का दिन खास 12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज। 12 मई 2024 : मदर्स डे आज। 12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज। 12 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More