दिल्ली में आज वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी मे सोमवार को वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ने यह जानकारी दी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार,आज सुबह सात बजे दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात बेहद गंभीर स्थिति में रहे हैं और आज यहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह सात बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 319 पर दर्ज हुआ जबकि रविवार को 24 घंटे का औसत AQI 314 था। एजेंसी ने कहा कि ऊपरी-स्तर की हवाएँ उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलने से अगले तीन दिनों के लिए चलने के आसार हैं और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के आस-पास क्षेत्रों के खेतों में पराली जलाएं जाने से प्रदूषण के बढ़ने की आशंका हैं। यहां का AQI अगले तीन दिनों के लिए बेहद खराब स्थिति में रहने के अनुमान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More